जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
-
By
Admin
Published - 21 November 2026 3 views
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। शनिवार को तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चकबंदी, पुलिस, कृषि, खाद एवं सहकारिता, विद्युत, बेसिक शिक्षा, छात्रवृत्ति, समाज कल्याण, जिला विद्यालय निरीक्षक, केन कैनाल एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सके और कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसके साथ ही छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों को शीघ्र अग्रसारित करने के निर्देश दिए, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, उप जिलाधिकारी नरैनी नवीन प्रसाद सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
26 नवंबर से होगा भक्त चरित्र कथा का भव्य आयोजन, 25 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रानेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
रायबरेली DM पहुंची संपूर्ण समाधान दिवस महाराजगंज नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मि
-
विश्व सीओपीडी दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राप
-
विश्व एएमआर जागरूकता सप्ताह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा एंटीमाइक
-
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएंनेशनल न्यूज 1 बा
-
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र को वॉशरूम में बंद कर पीटने का गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 रायबरेली