26 नवंबर से होगा भक्त चरित्र कथा का भव्य आयोजन, 25 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा
-
By
Admin
Published - 21 November 2026 3 views
26 नवंबर से होगा भक्त चरित्र कथा का भव्य आयोजन, 25 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। भक्ति और अध्यात्म के संगम से जनपद में पांच दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने और भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है।
संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के तत्वावधान में 26 से 30 नवंबर तक श्री भक्त चरित्र कथा का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य इंद्रेश जी महाराज अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया गया कि कथा के पांचों दिन श्रद्धालुओं के लिए अनवरत भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 25 नवंबर को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर गूलर नाका, महेश्वरी देवी, रामलीला मैदान, स्टेशन रोड और नया पुल होते हुए महाराणा प्रताप चौक से पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेगी। यात्रा में मातृशक्ति पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल होंगी। आकर्षक धार्मिक झांकियां भी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन समिति ने जनपद के धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों और कृष्ण भक्तों से कलश यात्रा तथा पांच दिवसीय कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और समिति के सदस्यों ने इसे जनपद का सामूहिक धार्मिक आयोजन बताते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा से जुड़ सकें। प्रेस वार्ता में अशोक त्रिपाठी जीतू, राजकुमार शिवहरे, जगराम सिंह चौहान, मालती गुप्ता बासू, राजेश द्विवेदी, संतोष गुप्ता, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, बीएम कुशवाहा, वंदना गुप्ता, लल्ला बाजपेयी, रजत सेठ, राजोल मिश्रा, राजकुमार राज, रामपाल प्रजापति, रामबहोरी शिवहरे, अंकित बासू, संतोष नायक, मदन तिवारी, संजय गुप्ता, चारूचंद्र खरे, कमलेश गुप्ता, राकेश बाजपेयी, अवधेश कपूर, आरपी तिवारी, संजय ककोनिया, प्रशांत शर्मा, श्याम निगम, श्याम सिंह, भुवनेन्द्र रावत, मनोज निगम लाला, पंकज रावत, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, राहुल सिंह, अनुरुद्ध त्रिपाठी दद्दा और सुरेश कान्हा सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
26 नवंबर से होगा भक्त चरित्र कथा का भव्य आयोजन, 25 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रानेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
रायबरेली DM पहुंची संपूर्ण समाधान दिवस महाराजगंज नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मि
-
विश्व सीओपीडी दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राप
-
विश्व एएमआर जागरूकता सप्ताह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा एंटीमाइक
-
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएंनेशनल न्यूज 1 बा
-
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र को वॉशरूम में बंद कर पीटने का गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 रायबरेली