सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मनाया होली समारोह
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 5 views
सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मनाया होली समारोह
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन, रायबरेली। तहसील परिसर स्थित बार सभागार में सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय के जज अंकित सेन्हा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। अतिथियों का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि जज अंकित सेन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसी संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।नायब तहसीलदार ने भी उपस्थित अधिवक्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने होली के पारंपरिक गीतों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुझिया का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।अध्यक्ष श्रीनाथ भारती व महामंत्री संजय सिंह ने समारोह का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो
-
सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मनाया होली समारोहनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपा
-
बांदा में कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएंनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो