10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च को
-
By
Admin
Published - 11 March 2026 7 views
10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च को
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद विशेष हेतु चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) उत्पाद से सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग संपादित कराया जाना है। यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता बिन्दुओं में से एक है जिसमें प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है, जिसके ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त आवेदकों का साक्षात्कार किया जाना है। उन्होंने सभी आवेदकों से कहा है कि 13 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र रायबरेली में अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ साक्षात्कार में समय से उपस्थित हों।
सम्बंधित खबरें
-
10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आवेदकों का साक्षात्कार 13 मार्च कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो
-
सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मनाया होली समारोहनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपा
-
बांदा में कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के पांचवें दिन ओरन, कोर्रही और बिसंडा में जनसभाएंनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो