स्कूल में टीबी जागरूकता शिविर छात्रों को लक्षण और बचाव की दी जानकारी
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 9 views
स्कूल में टीबी जागरूकता शिविर छात्रों को लक्षण और बचाव की दी जानकारी
नेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बांदा जनपद100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 अप्रैल 2026 को भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल बादा में टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को टीबी के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य टीम ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, मुंह से खून आना, लगातार बुखार, थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, रात में पसीना आना और गर्दन में गांठ जैसे लक्षण टीबी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है।
विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह एवं एचआईवी से पीड़ित तथा लंबे समय से बीमार लोगों को टीबी का खतरा अधिक होता है, इसलिए इन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई। बताया गया कि टीबी का इलाज लगभग 6 माह तक चलता है और दवाएं मरीज के नजदीकी डॉट्स सेंटर पर निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
जनपद के जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र बांदा सहित सीएचसी बबेरू, जसपुरा, अतर्रा, नरैनी, बहेरी एवं पीएचसी तिंदवारी, कगरान, विरांडा, कालिंजर में नॉट मशीन द्वारा बलगम की जांच निःशुल्क की जाती है। साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को इलाज अवधि तक प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाती है।
इसके अलावा अभियान के तहत ग्राम बरगहनी, गढ़ा, गौरीकला और खैराडा में निक्षय शिविर आयोजित कर हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई और हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई।
शिविर में जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र बांदा से गणेश प्रसाद (डीपीपीएमसी, एनटीईपी), इंद्र कुमार साहू (एसटीएलएस) तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
सम्बंधित खबरें
-
श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता का लहराया परचम बोर्ड परीक
-
स्कूल में टीबी जागरूकता शिविर छात्रों को लक्षण और बचाव की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
-
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कप
-
साड़ी खंड 1 में बालू खदान के माफियाओं ने बर्बाद किया किसानों की फसलें नेशनल न्यूज 1बादा र
-
45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछेनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्याबां