श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता का लहराया परचम
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 22 views
श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता का लहराया परचम
बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना
ऊंचाहार,रायबरेली। रोहनिया विकास क्षेत्र के छतौना मरियानी स्थित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में हर वर्ष की भांति एक बार फिर छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसमें हाईस्कूल में प्रथम स्थान कुमारी इंदु 90%, द्वितीय स्थान सौरभ कुमार 88.66%, तृतीय स्थान रौनक 88.50%, चतुर्थ स्थान आनंद कुमार 84.33%, पंचम स्थान सोनाली 80% एवं खुशी 79.6% तथा इंटरमीडिएट में नितिन कुमार 82.20%, श्रेया सिंह 81%, हर्ष त्रिपाठी 80.60%, विदुषी 80.50%, मुस्कान मिश्रा 79.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं ने सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। सबसे अधिक प्रेरणा उनको विद्यालय के गुरुजनों से प्राप्त हुई है इसलिए उन्होंने विद्यालय की शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि में न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि प्राप्त हुई सफलता, मेहनत , अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण का परिणाम है। विद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन ने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल भार्गव, दिनेश प्रताप मिश्र, आलोक कुमार यादव, सतीश कुमार श्रीवास्तव , अशोक कुमार, रमेश कुमार शुक्ला, राम सुंदर पांडेय, उमेश तिवारी, अंजली सिंह, श्रद्धा मिश्रा आदि शिक्षक बंधुओ ने समस्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।
सम्बंधित खबरें
-
श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता का लहराया परचम बोर्ड परीक
-
स्कूल में टीबी जागरूकता शिविर छात्रों को लक्षण और बचाव की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
-
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कप
-
साड़ी खंड 1 में बालू खदान के माफियाओं ने बर्बाद किया किसानों की फसलें नेशनल न्यूज 1बादा र
-
45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछेनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्याबां