सलोन की जनता के हक की लड़ाई तेज
-
By
Admin
Published - 02 May 2026 43 views
बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 02/05/2026को हुआ बड़ा आंदोलन
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
सलोन की जनता के हक की लड़ाई तेज
अर्जुन पासी पूर्व प्रत्याशी सलोन विधानसभा के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
सलोन बिजली घर से सलोन तहसील तक पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जाने का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन के माध्यम से सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी, आनंद सिंह,तनवीर अहमद, प्रेम प्रकाश पांडेय, आदिल अता, मो इस्माइल, बिजेंद्र पांडेय, संतोष तिवारी, सूरज यादव, काजू भाई, लाल जी, राम आसरे, रमेश वैश्य, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 02/05/2026को हुआ बड़ा आंदोलन नेशनल न्यूज
-
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंटनेशनल न्यूज १रायब