सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अमित आसेरी ने सुनीं 67 शिकायतें, 8 का मौके पर हुआ निस्तारण
-
By
Admin
Published - 02 May 2026 13 views
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अमित आसेरी ने सुनीं 67 शिकायतें, 8 का मौके पर हुआ निस्तारण
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा जनपद में 02 मई 2026 तहसील पैलानी में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकतर शिकायतें राजस्व, विकास, विद्युत, आपूर्ति एवं अन्य विभागों से संबंधित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग फरियादी ने आवास एवं शौचालय दिलाए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी जसपुरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पडेरिया के एक ग्रामीण द्वारा आरआरसी सेंटर निर्माण की मांग पर जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम अम्लोर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के निलंबन के बाद चार्ज हस्तांतरण न होने और विद्यालय बंद रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्राम पिछवा रोड निवासी रामऔतार द्वारा ग्राम पंचायत निधि से सड़क निर्माण कराए जाने के आवेदन पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने तिंदवारी एवं जसपुरा के खंड विकास अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
ग्राम पंचायत पैलानी में गंदगी की शिकायत मिलने पर अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। वहीं एक किसान द्वारा आधार कार्ड लिंक न होने के कारण किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर उप निदेशक कृषि को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार पैलानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 02/05/2026को हुआ बड़ा आंदोलन नेशनल न्यूज
-
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंटनेशनल न्यूज १रायब