डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 02 May 2026 50 views
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (आश्रम पद्धति) विद्यालय, सलोन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे नवीनीकरण व निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुवे कहा कि कार्य को मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं।
उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 02/05/2026को हुआ बड़ा आंदोलन नेशनल न्यूज
-
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंटनेशनल न्यूज १रायब