अपर एसपी ने साइबर अपराध प्रबंधन विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि
-
By
Admin
Published - 07 May 2026 12 views
अपर एसपी ने साइबर अपराध प्रबंधन विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा साइबर अपराध प्रबंधन विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर बाँदा पुलिस विभाग में हर्ष एवं गर्व का वातावरण छा गया उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर विभिन्न अधिकारियों,सहकर्मियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी अपर एसपी का यह शोध कार्य उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जो इसकी गुणवत्ता और प्रासंगिकता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है उनका यह शोध न केवल शैक्षणिक दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है ऐसे में साइबर अपराध प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाले अधिकारियों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उनकी इस उपलब्धि से युवा अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने व्यावसायिक कर्तव्यों के साथ-साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर भी अग्रसर हों। समस्त पुलिस विभाग एवं जनपदवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।
सम्बंधित खबरें
-
बाँदा में तेज रफ्तार ट्रक बना काल, मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याट
-
अपर एसपी ने साइबर अपराध प्रबंधन विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
ग्रामपंचायत तेरा ब के विकास कार्यों में अनियमितता का शिकायतकर्ता ने लिखा डीएम क़ो पत्रनेशनल न्यूज 1 ब
-
घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक रूप, बिजली के खंभे पर चढ़ी महिला घंटों चला हंगामानेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
सपा की बैठक संपन्न, पीडीए अभियान और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य