54 लाख 91 हजार पौधरोपण का लक्ष्य, डीएम ने विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 07 May 2026 11 views
54 लाख 91 हजार पौधरोपण का लक्ष्य, डीएम ने विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में 54 लाख 91 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को लेकर विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि वृक्षारोपण की कार्ययोजना 20 मई 2026 तक तथा गड्ढा खुदाई और स्थल चयन की सूचना 25 मई तक हर हाल में प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विकास खंडों में वन क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि चिन्हित करने तथा पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने प्रगतिशील किसानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में वृक्षारोपण के लिए भूमि चयन करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को बाईपास रोड समेत अन्य सड़कों के किनारे पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए तार फेंसिंग कराने पर भी जोर दिया गया।
डीएम ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में खाली पड़ी भूमि पर खनन लीज धारकों के माध्यम से वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े के उचित निस्तारण, पतली पॉलीथिन पर रोक लगाने और अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नदियों के किनारे ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा नदियों में गंदा पानी जाने से रोकने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने निम्नी नाला और करिया नाला के प्रदूषण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी अरबिन्द कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद
सम्बंधित खबरें
-
बाँदा में तेज रफ्तार ट्रक बना काल, मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याट
-
अपर एसपी ने साइबर अपराध प्रबंधन विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
ग्रामपंचायत तेरा ब के विकास कार्यों में अनियमितता का शिकायतकर्ता ने लिखा डीएम क़ो पत्रनेशनल न्यूज 1 ब
-
घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक रूप, बिजली के खंभे पर चढ़ी महिला घंटों चला हंगामानेशनल न्यूज १रायबरेली रि
-
सपा की बैठक संपन्न, पीडीए अभियान और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य