सपा की बैठक संपन्न, पीडीए अभियान और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 13 views
सपा की बैठक संपन्न, पीडीए अभियान और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा, 05 मई 2026 को समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव मौजूद रहे।
बैठक में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
बैठक में पूरे विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) बैठकें आयोजित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रामलाल प्रजापति को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने एवं बांदा-चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा तथा वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाने की मांग की।
बैठक में वीरेंद्र गुप्ता बाबू, नीलम गुप्ता, उर्मिला वर्मा, महेंद्र पाल वर्मा, अबरार फारूकी, राजकुमार गुप्ता, आमिर खान मन्नी, जितेंद्र यादव, मुश्ताक अहमद, इरफान खान, दुर्गा यादव, पंकज यादव, अनुज कुशवाहा, मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा, मनी कश्यप, मुन्ना खान, मिथलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सपा की बैठक संपन्न, पीडीए अभियान और किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
लसड़ा गांव नदी के किनारे करोड़ो की लागत से बनी हुई स्टोन पीचिंग लगभग एक साल में बह गयीनेशनल न्यूज 1 ब
-
आज़ाद क्रांति पार्टी की जनसंकल्प महारैली सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबुंदेलखंड की धरती
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्