आज़ाद क्रांति पार्टी की जनसंकल्प महारैली सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 13 views
आज़ाद क्रांति पार्टी की जनसंकल्प महारैली सम्पन्न
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बुंदेलखंड की धरती बाँदा स्थित जीआईसी ग्राउंड में रविवार को आज़ाद क्रांति पार्टी की “परिवर्तन एवं जनसंकल्प महारैली” आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में बाँदा सहित आसपास के जनपदों से किसान, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल हुए।
पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक आनंद सागर खरे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार के आह्वान पर आयोजित इस महारैली में वक्ताओं ने बुंदेलखंड के विकास, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बुंदेलखंड लंबे समय से मूलभूत समस्याओं और विकास की चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने स्थानीय संसाधनों का लाभ क्षेत्र के युवाओं और किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने इसे “बुंदेलखंड के स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज” बताया।
पार्टी द्वारा रखे गए प्रमुख जनसंकल्प
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता
किसानों के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था और समयबद्ध मुआवजा
शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
अपराध और माफिया गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग
क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना एवं रोजगार सृजन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था
स्थानीय युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान
डिजिटल सुविधाओं का विस्तार
ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बीमा योजना
ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता
सभा के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और बुंदेलखंड के विकास के लिए जनआंदोलन खड़ा करना है।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय संरक्षक आनंद सागर खरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सृष्टि मिधा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम किशोर बाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज करण सिंह, संगठन मंत्री देव सिंह मिधा एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
सम्बंधित खबरें
-
आज़ाद क्रांति पार्टी की जनसंकल्प महारैली सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबुंदेलखंड की धरती
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 02/05/2026को हुआ बड़ा आंदोलन नेशनल न्यूज