प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को वितरित की गई 2.34 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 8 views
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को वितरित की गई 2.34 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने फसल बीमा योजना की जानकारी देकर की। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने और फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने कृषि निवेशों एवं फसल बीमा योजना की जानकारी दी, जबकि जिला उद्यान अधिकारी केशवराम बौधरी ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।
ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह पटेल ने किसानों से प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा कराने का आग्रह किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से भी योजना का प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि अधिकाधिक कृषक इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों को डेमो चेक भी प्रदान किए गए। खप्टिहाकला निवासी रूद्धप्रताप सिंह को ₹87,468, बसरही निवासी पुष्पराज सिंह को ₹83,237, सया निवासी अवधेश कुमार को ₹55,533, बांधापुरवा निवासी भगवानदीन को ₹30,150 तथा निलाथू निवासी मीरा देवी को ₹22,472 की क्षतिपूर्ति राशि के डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया।
योजना के अंतर्गत जनपद के किसानों के बैंक खातों में वन क्लिक के माध्यम से कुल ₹2,34,87,084 की क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
लसड़ा गांव नदी के किनारे करोड़ो की लागत से बनी हुई स्टोन पीचिंग लगभग एक साल में बह गयीनेशनल न्यूज 1 ब
-
आज़ाद क्रांति पार्टी की जनसंकल्प महारैली सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबुंदेलखंड की धरती
-
डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक स
-
डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्