बच्चा चोरी करने वाले अभियुक्तगण हुए गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 08 May 2026 120 views
बच्चा चोरी करने वाले अभियुक्तगण हुए गिरफ्तार
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली/भदोखर। दिनाँक 08 मई को 24 घण्टे के अन्दर बच्चा चोरी की घटना का खुलासा करते अवगत कराना है कि वादिनी द्वारा थाना भदोखर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि बेला भेला स्थित अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रही थी तभी वहीं पर बैठी दो अज्ञात महिलाओं द्वारा उसे बातों में उलझाकर बच्चे को लेकर वहां से चली गयी थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0-128/2026 धारा-137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीमों का सीसीटीवी/सर्विलांस के माध्यम से बच्चे की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के विक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.05.2026 को भदोखर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्तगण 1. राहुल निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली 2. वर्षा पत्नी राहुल निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली 3. नमिता पत्नी सत्येन्द्र निवासी परिगवां थाना मिलएरिया रायबरेली को थाना क्षेत्र के बेहटा सर्विस रोड से चोरी किए बच्चे व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में धारा-5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तगणः- राहुल पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली। वर्षा पत्नी राहुल निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली। नमिता पत्नी पत्नी सत्येन्द्र निवासी परिगवां थाना मिलएरिया रायबरेली चोरी किया गया शिशु (उम्र करीब 03 माह) सकुशल बरामद किया गया।पटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP33AZ9587 (सीज अन्तर्गत धारा 207 एम०वी० एक्ट)पूछताछ में पकड़ी गई महिला वर्षा त्रिवेदी ने बताया कि शादी के 13 वर्ष बाद भी संतान न होने तथा पूर्व में जन्मे बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण उसने अपने पति राहुल व बहन नमिता के साथ मिलकर बच्चा चोरी की योजना बनाई थी। योजना के तहत वर्षा एवं उसकी बहन नमिता अस्पताल के अंदर गई, जहां एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर दवा कराने आई थी। वर्षा ने महिला को दवा दिलाने का बहाना बनाकर बच्चे को गोद में ले लिया तथा नमिता उक्त महिला को दूसरी ओर दवा दिलाने के बहाने ले गई। मौका पाकर दोनों बहनें बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और बाहर खड़े राहुल की मोटरसाइकिल पर बैठकर घर चली गई।
सम्बंधित खबरें
-
बच्चा चोरी करने वाले अभियुक्तगण हुए गिरफ्तारनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी,रायबर
-
बाँदा में तेज रफ्तार ट्रक बना काल, मोपेड सवार पिता-पुत्र को रौंदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याट
-
अपर एसपी ने साइबर अपराध प्रबंधन विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
ग्रामपंचायत तेरा ब के विकास कार्यों में अनियमितता का शिकायतकर्ता ने लिखा डीएम क़ो पत्रनेशनल न्यूज 1 ब
-
घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक रूप, बिजली के खंभे पर चढ़ी महिला घंटों चला हंगामानेशनल न्यूज १रायबरेली रि