डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 42 views
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत परशदेपुर पेयजल योजना, रायबरेली सीवरेज योजना, गोराबाजार पेयजल योजना सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जिसमें कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिप
-
एग्रीजंक्शन योजना अंतर्गत बेरोजगार कृषि स्नातक 15 से 30 मई तक तक करें आवेदन योजनांतर्गत जनपद मे
-
एडीएम की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर
-
व्हीलचेयर नहीं मिली तो पिता को पीठ पर लादकर इलाज कराने पहुंचा बेटानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपि