क्षेत्र के सांसद विधायक को नहीं फुर्सत,पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 121 views
क्षेत्र के सांसद विधायक को नहीं फुर्सत,पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली सलोन तहसील क्षेत्र के बरगदही गांव में हुए दर्दनाक सिलेंडर ब्लास्ट हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हादसे में एक ब्राह्मण परिवार गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित और ग्रामीणों के अनुसार हादसे को काफी समय बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को कोई ठोस आर्थिक सहायता अथवा राहत उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद और विधायक अक्सर शादी-विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में तो पहुंचते हैं, लेकिन इतनी बड़ी दुखद घटना के बाद भी किसी ने पीड़ित परिवार का हालचाल जानना उचित नहीं समझा। इसे लेकर ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।इसी बीच राष्ट्रीय सबर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया अपने संगठन के जिला पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि इस कठिन समय में संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।अध्यक्ष पंकज धवरैया ने दूरभाष पर सांसद से भी बातचीत कर मामले से अवगत कराया तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल राहत राशि देकर परिवार की सहायता करनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को उपचार और दैनिक जीवन में कुछ राहत मिल सके।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता, बेहतर उपचार और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली