सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचान
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 29 views
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचान
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान अब अपने पारंपरिक स्वाद के जरिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चमकने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “एक जिला एक व्यंजन” योजना के अंतर्गत बांदा के प्रसिद्ध सोहन हलुआ और बालूशाही को विशेष स्थान दिया गया है। सरकार की इस पहल से स्थानीय हलवाइयों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बांदा के मशहूर सोहन हलुआ और बालूशाही को “एक जिला एक व्यंजन” योजना में शामिल कर इनके व्यापार को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। सरकार द्वारा इन व्यंजनों से जुड़े उद्यमियों और कारीगरों की सहायता के लिए एक विशेष व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से छोटे स्तर पर काम कर रहे कारीगरों को आर्थिक सहयोग, बैंक ऋण और व्यापार बढ़ाने से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्देश्य यह है कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ा जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें। इसके अलावा सरकार पारंपरिक हलवाइयों और कारीगरों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी देगी। प्रशिक्षण के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वच्छता, आकर्षक पैकेजिंग और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे बांदा की प्रसिद्ध मिठाइयां बिना खराब हुए दूर-दराज के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।प्रदेश सरकार के “स्वाद यूपी का” अभियान के तहत बांदा के सोहन हलुआ और बालूशाही को प्रमुख पहचान दी जा रही है। माना जा रहा है कि इस पहल से न केवल बांदा की मिठाइयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि जिले में रोजगार और व्यापार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शवनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे