जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शव
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 71 views
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शव
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली/डीह थाना क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जनवासे के पास खाट के नीचे पड़ा मिला है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बृजेश उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई है,जो डीह थाना क्षेत्र के शेरनाथपुर (चिलिहा) मजरे गोपालपुर का निवासी था।वह अमरजीत पुत्र रामखेलावन की बारात में पूरेकलंदर निवासी राजू यादव पुत्र गौरीशंकर के यहां आया था।बताते हैं कि रात करीब 2 बजे कुछ लोगो ने ने बृजेश को अचेत अवस्था में जनवासे के पास एक खाट के नीचे पड़ा देखा। तुरंत हो उसे सलोन सीएचसी ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन और चौकी प्रभारी मोहित शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चौकी प्रभारी मोहित शर्मा का कहना है कि युवक को नाचने के दौरान कुछ दिक्कत हुई थी तो उसे लिटा दिया गया था।शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शवनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे