राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्म
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 56 views
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्म
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली शहर में एक विवादित राजनीतिक बैनर लगाए जाने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है।शहर के प्रमुख मार्ग पर लगे इस बड़े होर्डिंग में कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।बैनर में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दिखाते हुए पार्टी को कथित तौर पर“कट्टरपंथियों का समर्थक” बताया गया है,साथ ही संविधान और मुस्लिम पर्सनल लॉ को लेकर भी तीखी टिप्पणियां की गई हैं।बैनर में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर केरल में चुनावी गठबंधन को लेकर निशाना साधा गया है।साथ ही नीचे विश्व हिंदू रक्षा परिषद और उसके राष्ट्रीय महामंत्री बताए गए राहुल सिंह की तस्वीर व नाम भी अंकित है।बैनर लगने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया।कई लोगों ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं,जिसके बाद इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।हालांकि अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा और आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए इस तरह के पोस्टर-बैनर राजनीतिक ध्रुवीकरण को हवा दे सकते हैं।वहीं विपक्षी दल इसे भड़काऊ प्रचार बता सकते हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस बैनर को लेकर कोई कार्रवाई करता है या मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शवनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे