बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारात
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 52 views
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारात
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
डलमऊं /रायबरेली शादियों में आमतौर पर दूल्हे को लग्जरी कार,घोड़ी या बग्घी पर सवार होकर बारात ले जाते देखा जाता है,लेकिन डलमऊ तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।यहां दूल्हा पारंपरिक दिखावे से हटकर खुद ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचा।जोहवा नटकी गांव स्थित प्रजापति परिवार में आई इस बारात को देखने के लिए गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।दूल्हे का ट्रैक्टर चलाकर बारात में शामिल होना लोगों को काफी पसंद आया। बारातियों ने भी इस अनोखे अंदाज का जमकर आनंद लिया और कई लोगों ने वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।ग्रामीणों का कहना है कि यह बारात सादगी, ग्रामीण संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दे रही है। जहां एक ओर शादियों में बढ़ते खर्च और दिखावे का दौर है,वहीं दूल्हे का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।बारात में शामिल लोगों ने बताया कि दूल्हे का ट्रैक्टर प्रेम और खेती-किसानी से जुड़ाव पहले से ही रहा है,इसलिए उसने अपनी शादी के खास मौके पर भी उसी अंदाज को चुना।फिलहाल यह अनोखी बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शवनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे