डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 79 views
डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के मुंशीगंज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम्स डॉ० नीरज श्रीवास्तव सहित चिकित्सकगण एवं अस्पताल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम ने एम्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिप
-
एग्रीजंक्शन योजना अंतर्गत बेरोजगार कृषि स्नातक 15 से 30 मई तक तक करें आवेदन योजनांतर्गत जनपद मे
-
एडीएम की अध्यक्षता में स्व-गणना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर
-
व्हीलचेयर नहीं मिली तो पिता को पीठ पर लादकर इलाज कराने पहुंचा बेटानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपि