२१मई दिन गुरुवार को शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज होंगे सलोन
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 10 views
२१मई दिन गुरुवार को शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज होंगे सलोन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को सलोन कस्बे स्थित श्री मैरिज लॉन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के स्वागत, रात्रि विश्राम और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान “गौ माता की जय”, “शंकराचार्य भगवान की जय” और “हर-हर महादेव” के उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बैठक की अध्यक्षता संयोजक अनिल त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन गो-सांसद एवं यात्रा प्रभारी राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 21 मई को नसीराबाद बॉर्डर से लेकर सलोन स्थित श्री मैरिज लॉन तक शंकराचार्य जी का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। स्वागत मार्ग पर पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़े, शंख ध्वनि तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हजारों गौभक्त यात्रा का अभिनंदन करेंगे।बैठक में यह भी तय किया गया कि पूज्य शंकराचार्य जी का रात्रि विश्राम श्री मैरिज लॉन, सलोन में होगा। इस अवसर पर संत सेवा, विशाल भंडारा एवं रात्रि सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति ने इसे सलोन क्षेत्र का सौभाग्य बताते हुए सभी ग्रामवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “हर घर से एक गौभक्त” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नसीराबाद, परसदेपुर, सलोन कस्बा सहित आसपास के गांवों में पीले चावल देकर निमंत्रण भेजा जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और गौरक्षा के प्रति जनजागरण का अभियान है। बैठक में अनुशासन और मर्यादा को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की राजनीतिक नारेबाजी नहीं होगी। केवल धार्मिक उद्घोषों और सनातन परंपरा के जयघोष ही सुनाई देंगे।गो-सांसद राकेश तिवारी ने कहा कि सलोन की धरती सदैव धर्म रक्षा के लिए आगे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 21 मई को नसीराबाद से सलोन तक सड़कें गौभक्तों से पट जाएंगी और क्षेत्र एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का साक्षी बनेगा।संयोजक अनिल त्रिपाठी ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि जब शंकराचार्य जी भीषण गर्मी और 52 डिग्री तापमान में धर्म एवं गौसेवा के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो क्षेत्रवासियों का भी कर्तव्य बनता है कि वे अपने कार्यों से समय निकालकर उनके स्वागत में शामिल हों। उन्होंने इसे “सलोन की आस्था और एकता की परीक्षा” बताया।
बैठक में उमाशंकर पांडेय, श्याम सुन्दर त्रिपाठी,हरिप्रसाद द्विवेदी, श्री कृष्णानंद, शिव प्रकाश मिश्र, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, नेता पांडेय, अवि तिवारी, सुनील तिवारी , प्रधान अजय विश्वकर्मा, प्रधान अवसान वर्मा, बृजेश शुक्ल, देवी शरण मिश्र, शिवाकांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में गौभक्त, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
२१मई दिन गुरुवार को शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज होंगे सलोननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपि
-
बांदा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद के खिलाफ सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट स
-
कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के लिए नहीं बैठने की व्यवस्थानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्यालोकतं
-
बदौसा खदान में अवैध खनन का खेल जारी,बागे नदी पर मंडराया खतरानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा