डीएम के एक्शन के बाद शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, जिलेभर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध विद्यालयों पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 10 views
डीएम के एक्शन के बाद शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, जिलेभर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध विद्यालयों पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली जनपद में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ जिला प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में दिखाई दे रहा है जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा अवैध विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। लंबे समय से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में गृह उद्योग की तरह संचालित हो रहे अवैध विद्यालय अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गए हैं।इसी क्रम में राही ब्लॉक क्षेत्र के सुलखियापुर गांव में संचालित प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल को पुलिस बल की मौजूदगी में बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने विद्यालय में संचालित अवैध कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। हालांकि क्षेत्र में चर्चा इस बात की भी है कि आधा दर्जन से अधिक अन्य अवैध विद्यालय अब भी प्रभावशाली लोगों और विभागीय संरक्षण के चलते कार्रवाई से बचे हुए हैं।सूत्रों के अनुसार राही ब्लॉक में बीईओ बृजलाल के संरक्षण में कई विद्यालय वर्षों से बिना मान्यता अथवा निर्धारित मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इनमें बाबू हरिपाल सिंह स्मारक विद्यालय लोधवारी, बाल कृष्णा पब्लिक स्कूल राही, न्यू नाथ मिशन पब्लिक स्कूल गुलाबगंज, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल रामगंज, आर.डी. पब्लिक स्कूल भटपुरवा तथा श्योर सक्सेस प्लेग्रुप पब्लिक स्कूल रूस्तमपुर जैसे विद्यालयों के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन विद्यालयों पर आखिर कब कार्रवाई होगी, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन चुका है।वहीं छतोह ब्लॉक क्षेत्र में भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां बद्री प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बिरनावां मोड़, इमर्जिंग पब्लिक स्कूल कपूरपुर, शिव सत्य नारायण पब्लिक स्कूल पूरे दरियांव बभनपुर तथा ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल मखदूमपुर जैसे विद्यालय बिना समुचित मान्यता के संचालित बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कई विद्यालय प्राथमिक अथवा जूनियर स्तर की मान्यता लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक जानकी देवी पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज पूरे राजा गढ़ा में कक्षा 8 तक की मान्यता पर इंटर तक की पढ़ाई कराई जा रही है। इसी प्रकार एन.एम. जीनियस पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 तक की मान्यता के बावजूद हाईस्कूल तक कक्षाएं संचालित हैं। अंश पब्लिक स्कूल और इमरती पब्लिक स्कूल में भी कक्षा 8 तक की मान्यता पर हाईस्कूल तक की पढ़ाई कराए जाने का आरोप है। एसजेएसएम पब्लिक स्कूल भेलिया, डीपीएस पब्लिक स्कूल पूरे सोमवंशी लहेंगा तथा जयनाथ पब्लिक School मऊ रोड नसीराबाद सहित कई विद्यालयों में नियमों की अनदेखी कर उच्च कक्षाओं का संचालन किए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।डीह ब्लॉक क्षेत्र की स्थिति भी कुछ अलग नहीं बताई जा रही। यहां यूनिटी पब्लिक स्कूल टेकारी दादूं, स्वामी विवेकानंद स्कूल धरई चौराहा तथा बड़े वीर बाबा विद्यालय परसदेपुर जैसे कई विद्यालयों पर प्राथमिक अथवा जूनियर स्तर की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित करने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते शिक्षा का व्यवसायीकरण तेजी से बढ़ा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ी है। लोग मांग कर रहे हैं कि जिले में संचालित सभी विद्यालयों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुहिम केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहती है या फिर वास्तव में शिक्षा माफियाओं के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जाता है।
सम्बंधित खबरें
-
२१मई दिन गुरुवार को शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महराज होंगे सलोननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपि
-
बांदा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद के खिलाफ सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट स
-
कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के लिए नहीं बैठने की व्यवस्थानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्यालोकतं
-
बदौसा खदान में अवैध खनन का खेल जारी,बागे नदी पर मंडराया खतरानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा