सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
-
By
Admin
Published - 04 June 2026 23 views
सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारी
रायबरेली मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने विकास खण्ड राही परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर मा० विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। मा० विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जिससे आमजन को सरकार की नीतियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षणजनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल सम्पन्नने
-
सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवार
-
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कियानेशनल न्यूज 1
-
प्रजनन करने वाली मछलियां पकड़ने, बेचने पर रोक डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मारायबरेल
-
बांदा में जल, जंगल, पहाड़ और केन नदी बचाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना का तीन दिवसीय अनशन स