तपते बांदा में सेवा का संकल्प, जैन समाज ने राहगीरों के लिए की शीतल जल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था
-
By
Admin
Published - 09 June 2026 13 views
तपते बांदा में सेवा का संकल्प, जैन समाज ने राहगीरों के लिए की शीतल जल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
जजी चौराहे पर चना, पेठा और ठंडे पानी का वितरण, राहगीरों को मिली राहत
बांदा भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से जूझ रहे बांदा में जनसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। विश्व के सर्वाधिक गर्म शहरों में शामिल रहे बांदा में इन दिनों तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में बुधवार, 10 जून 2026 को जैन धर्मशाला प्रबंध समिति, बांदा एवं जैन समाज के सहयोग से जजी चौराहे पर राहगीरों और आमजन के लिए शीतल जल, चना एवं पेठा वितरण की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही लोगों के विश्राम के लिए छायादार स्थान की भी व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
सेवा कार्य का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की और जैन समाज द्वारा किए जा रहे जनहित के इस प्रयास की सराहना की।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्नखेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लि
-
डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली: ज
-
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली जि