गौशाला में व्याप्त अव्यवस्था को छिपाने के लिए प्राइवेट तौर पर प्रधान प्रतिनिधि ने की महिलाओं की नियुक्ति
-
By
Admin
Published - 16 June 2026 4 views
गौशाला में व्याप्त अव्यवस्था को छिपाने के लिए प्राइवेट तौर पर प्रधान प्रतिनिधि ने की महिलाओं की नियुक्ति
बघौला स्थित गौशाला में अव्यवस्था का बोलबाला, गौवंशों की हालत चिंताजनक
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
सलोन, रायबरेलीl सलोन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा बघौला के प्रधान प्रतिनिधि अरबिंद मौर्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, उनके ग्राम सभा में स्थापित गौशाला की हालत किसी से छिपी नहीं है, कुछ दिनों पहले हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया तो वह आधा दर्जन से भी ज़्यादा गौवंश मृत पाये गए थे, गौशाला में व्याप्त अव्यवस्था को छुपाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि ने कुछ चाटुकारों को गौशाला में नियुक्त कर रखा गया है, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि की चहेती महिलाएं भी शामिल हैं, गौशाला की कोई कमी उजागर न हो इसकी जिम्मेदारी वहां तैनात महिलाओं की होती है, कोई मीडियाकर्मी अथवा कोई हिंदूवादी संगठन वहां जाता है तो महिलाएं अपनी शक्ति का अहसास कराकर मीडियाकर्मियों को पीछे हटने पर विवश कर देती है, महिलाएं हरिजन एक्ट और बलात्कार में फंसा देने तक की साजिश रच देती है जो प्रधान प्रतिनिधि को बचाने में सहायक सिद्ध होती है, गौशाल में समय पर कोई सरकारी कर्मचारी अथवा डॉक्टर नहीं पहुंचता, प्राइवेट कर्मचारी ही गौवंशों का ईलाज करते है ऐसा सूत्रों का कहना है, सीवीओ, और पशु चिकित्सक जिनकी जिम्मेदारी होती है कि बीमार गौवंशों को समय पर ईलाज उपलब्ध कराए, समय पर सही उपचार न मिलने से गौवंश तड़पकर मर जाते है जिन्हें खुले में ही फेंक दिया जाता है, आवारा कुत्ते मरे हुए गौवंशों को नोंच नोंच कर खाते है जिसके कई बार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को भी मिले थे, सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गौशाला में आए धन का बंदरबांट प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा किया जाता हैं, हरे चारे के नाम पर आने वाले धन का भी बंदरबांट होता है, धर्म कांटा पर हरे चारे को तौल कराने के बाद पर्ची वजन से ज्यादा की बनवाई जाती है, जिसमें सब का कमीशन सेट रहता है, बघौला स्थित गौशाला में व्याप्त अवस्था कि अगर गोपनीय स्तर पर जांच हो जाए तो एक बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है ऐसा स्थानीय सूत्रों का कहना है, अब देखना यह होगा की खबर प्रकाशित होने के बाद क्या मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी सजक होकर जांच कराएंगे अथवा फिर मामले में लीपापोती कर पर्दा डाल देंगेl
सम्बंधित खबरें
-
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्नखेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लि
-
डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली: ज
-
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली जि