जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 16 June 2026 24 views
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न
खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना एवं खिलाड़ियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य तथा उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।
तैराकी करने वाले शौकिया पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की सुविधा हेतु तरणताल संचालन में एक जीवन रक्षक एवं दो श्रमिकों की नियुक्ति तथा उनके मानदेय दिए जाने पर निर्णय लिया गया।
आधुनिक जिम के सुचारु संचालन के लिए एक जिम ट्रेनर की नियुक्ति एवं उनके मानदेय निर्धारण पर विचार किया गया।
जनपद में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों में विभागीय एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली लागू करते हुए कार्यालय में स्थापना का निर्णय लिया गया।
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के आय-व्यय का प्रतिवर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) द्वारा ऑडिट कराए जाने हेतु आने वाले व्यय पर निर्णय लिया गया।
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से व्यय की जाने वाली धनराशि फर्मों को भुगतान किए जाने वाली राशि से आयकर/जीएसटी कटौती एवं उसकी फाइलिंग (सी.ए. द्वारा) सुनिश्चित करने पर सहमति दी गई। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष चारों तिमाहियों में 26 क्यू चार क्वाटर प्रतिवर्ष एवं जीएसटी प्रतिमाह व्यय पर सहमति दी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में खेलों का समुचित विकास हो तथा अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्नखेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लि
-
डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली: ज
-
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली जि