चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 16 June 2026 10 views
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न तहसीलों में चल रहे चकबंदी कार्यों की स्थिति, प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा विस्तारपूर्वक की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकबंदी कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आपत्तियों एवं विवादों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाए, राजस्व एवं चकबंदी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान करें। बैठक में चकबंदी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्य किसानों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, एस०ओ०सी० केलकर सिंह, चकबंदी अधिकारी व एसीओ आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्नखेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लि
-
डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली: ज
-
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली जि