खदान कर्मचारी पर जानलेवा हमला, दबंगों पर मारपीट और लूट का आरोप
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 26 views
खदान कर्मचारी पर जानलेवा हमला, दबंगों पर मारपीट और लूट का आरोप
खदान में घुसकर दबंगों ने खदान कर्मचारी को पीटा वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई
नेशनल न्यूज 1 बांदा ब्यूरो रिपोर्ट- रूपा गोयल
बांदा। जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी धाम निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी धाम निवासी अर्पित सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह खदान संख्या 300/316 बहादुरपुर श्योढ़ा मे कर्मचारी है। बीते 13 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने खदान संचालक का काम देख रहा था। इसी दौरान अभिनव सिंह , जीतू सिंह, शुभम अनिल कुमार, राकेश , राजू एवं अन्य लोग अपनी टीयूवी गाड़ी से आए खदान पर बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। बोले कि मेरी गाड़ी बिना रॉयल्टी और पैसा के लोड होगी विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी सोने की चेन तथा नकदी एक लाख भी छीन लिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल पर मिली धमकियों के साक्ष्य होने का भी दावा किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वही पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
सम्बंधित खबरें
-
विश्व रक्तदाता दिवस पर बाँदा में सजा मानवता का महापर्वनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजिलाधिकारी अ
-
जनपद में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) रा०इ०का० (प्रा०) परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्ननेशनल न्यूज 1
-
16 जून को आयोजित होगी मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन उद्यान गोष्ठी नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्