16 जून को आयोजित होगी मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन उद्यान गोष्ठी
-
By
Admin
Published - 14 June 2026 4 views
16 जून को आयोजित होगी मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन उद्यान गोष्ठी
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी कार्यकाल के 12 साल एवं उ०प्र० के मा० मुख्यमंत्री जी के 9 साल विश्वास, विकास एवं जन-कल्याण के तथा प्रगति के पथ पर उद्यान के स्वर्णिम 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 16 जून 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय, कठवारा, हरचन्दपुर, जनपद रायबरेली में मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लखनऊ, अयोध्या तथा प्रयागराज मण्डल के क्रमशः लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जनपदों के बड़ी संख्या में किसान, निर्यातक, एफ०पी०ओ०, एस०एच०जी०, एवं महिला स्वयं सहायता समूह एवं अन्य उद्यमी प्रतिभाग करेगें, गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह होगें। साथ ही इस गोष्ठी में उद्यान विभाग के शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, गोष्ठी में सम्मिलित जनपदों के सम्बन्धित अधिकारीगण भी सम्मिलित होगें। गोष्ठी में प्रदेश/जनपद में चलायी जा रही कृषक हितैषी योजनाओं से सम्बन्धित व अन्य तकनीकी जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही औद्यानिक/कृषि के क्षेत्र में यथा संरक्षित खेती, सिंचाई की अत्याधुनिक विधियों एवं उर्वरक तथा पौध रक्षा रसायन, निर्माता कम्पनियों द्वारा भी प्रतिभाग कर अपने उत्पादों के सम्बन्ध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों/उद्यमियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जायेगा।सम्बंधित खबरें
-
विश्व रक्तदाता दिवस पर बाँदा में सजा मानवता का महापर्वनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजिलाधिकारी अ
-
जनपद में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) रा०इ०का० (प्रा०) परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्ननेशनल न्यूज 1
-
16 जून को आयोजित होगी मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन उद्यान गोष्ठी नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्