सरकार का उद्देश्य केवल योजनायें बनाना नहीं अपितु उन योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाना- उद्यान मंत्री
-
By
Admin
Published - 16 June 2026 21 views
सरकार का उद्देश्य केवल योजनायें बनाना नहीं अपितु उन योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाना- उद्यान मंत्री
परंपरागत खेती की तुलना में औद्यानिक फसलों से अधिक आय की जा सकती है अर्जित- दिनेश प्रताप सिंह
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
47.54 करोड़ की 60 परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास
औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कृषकों को किया गया सम्मानित
रायबरेली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी कार्यकाल के 12 साल एवं उ०प्र० के मा० मुख्यमंत्री जी के 9 साल विश्वास, विकास एवं जन-कल्याण के तथा प्रगति के पथ पर उद्यान के स्वर्णिम 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय, कठवारा, हरचन्दपुर, जनपद रायबरेली में आयोजित मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का दिनेश प्रताप सिंह मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० सरकार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया गया। आयोजित मण्डलीय गोष्ठी में लखनऊ, अयोध्या एवं प्रयागराज मण्डल के नौ जनपदों के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कृषकों को उद्यान विभाग की 12 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया, इस अवसर पर मा० उद्यान मंत्री जी द्वारा लखनऊ, अयोध्या एवं प्रयागराज मण्डल के उद्यान विभाग के रू 19.43 करोड़ एवं मंडी विभाग के 28.10 करोड़ की लागत से कुल धनराशि रु 47.54 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया एवं औद्यानिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कृषकों को सम्मानित किया गया तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति उ०प्र० के तहत विभिन्न जनपदों के 10 लाभार्थी उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर कृषकों को सम्बोधित करते हुए मा० उद्यानमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनायें बनाना नहीं अपितु उन योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाना है। आज परंपरागत खेती के साथ औद्यानिक खेती के रूप में फल, फूल, सब्जी, सुगंधित फसलों एवं औषधीय खेती को अपनाने की जरूरत है, क्योंकि परंपरागत खेती की तुलना में औद्यानिक फसलों से अधिक आय अर्जित की जा सकती है एवं अधिक से अधिक फसलों का निर्यात किये जाने हेतु आवश्यक पहल की जाये जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके। साथ ही अवगत कराया गया कि भारत सरकार एवं उ०प्र० सरकार की डबल इंजन की सरकार ने मिलकर विगत कुछ वर्षों में पूरे प्रदेश में औद्यानिकी के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं व अन्य कियाकलापों में कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं। इस गोष्ठी में सम्मिलित 9 जनपदों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हाईटेक नर्सरी, शहद उत्कृष्टता केन्द्र, पौधशाला /प्रक्षेत्रों का सुदृढ़ीकरण / उच्चीकरण, प्रशिक्षण कार्यकमों हेतु आवश्यक आधारभूत संरचनाओं व अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाओं के विकास में कमशः जनपद रायबरेली में लगभग रु 27 करोड़, लखनऊ में रू 12.50 करोड़, बाराबंकी में रू 18 करोड़, कौशाम्बी में रू 14 करोड़, अमेठी में रू 2 करोड़, फतेहपुर में रू 6 करोड़, प्रतापगढ़ में रू 5.5 करोड़ तथा उन्नाव में रू 1.3 करोड, इस प्रकार उद्यान विभाग द्वारा कुल धनराशि रू 86.30 करोड़ का कार्य कराया गया है इसी कम में श्री बी०एल०मीणा अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि पूरे देश में उ०प्र० सब्जी उत्पादन, सिंघाड़ा उत्पादन, तरबूज, खरबूज, शिमला मिर्च, दूध एवं गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर है. इसके अलावा उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अन्तर्गत उ०प्र० में 3,50,883 खाद्य प्रसंस्करण उद्याम स्थापित किये गये हैं, जो पूरे देश में सर्वाधिक है इसी तरह उद्योग स्थापित किये जाने हेतु ऋण प्रदान करने में भी उ०प्र० पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।
इस अवसर पर रंजना चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, राकेश सिंह पूर्व विधायक हरचन्दपुर, बुद्धि लाल पासी जिलाध्यक्ष भाजपा, बी०एल०मीणा अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, भानु प्रकाश राम निदेशक उद्यान विभाग, सरनीत कौर ब्रोका, जिलाधिकारी, अंजूलता मुख्य विकास अधिकारी, डॉ० सृष्टि धवन अपर निदेशक प्रशासन, डॉ० सर्वेश कुमार संयुक्त निदेशक उद्यान, डॉ० राजीव कुमार वर्मा संयुक्त निदेशक शाकभाजी, डॉ० वीरेन्द्र सिंह संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी गोष्ठी, डॉ० डी० के० वर्मा उप निदेशक उद्यान, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, डॉ० जय राम वर्मा जिला उद्यान अधिकारी सहित उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी एवं लगभग 4000 से अधिक कृषक बन्धु उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्नखेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के हित में लि
-
डीएम की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बैठक संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
17 वाहनों पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली: ज
-
चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्ननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली जि