नरैनी के बिल्हरका में पुलिस की शह पर अवैध खनन,ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, दो सिपाहियों पर 2000 रुपये प्रति ट्रैक्टर वसूली का आरोप, जमीनें हो रहीं बंजर
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 4 views
बांदा नरैनी के बिल्हरका में पुलिस की शह पर अवैध खनन,ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, दो सिपाहियों पर 2000 रुपये प्रति ट्रैक्टर वसूली का आरोप, जमीनें हो रहीं बंजर
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा नरैनी थाना क्षेत्र की चौकी करतल अंतर्गत ग्राम बिल्हरका के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने की गुहार लगाई है।
प्रार्थी जगतपाल सिंह, प्रद्युम सिंह, जय सिंह, सुमित सिंह, कल्याण सिंह व धीरज सिंह का आरोप है कि वे पिछले छह माह से लगातार उच्चाधिकारियों से मिलकर और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत कर रहे हैं।
पत्रकारों व सोशल मीडिया के जरिए भी आवाज उठाई, लेकिन अवैध खनन नहीं रुका।
ग्रामीणों का आरोप है कि कांस्टेबल पवन व रूपेन्द्र अवैध ट्रैक्टरों व पोकलैंड मशीनों से खनन करा रहे हैं।
शिकायत करने पर थाने-चौकी में दिए गए प्रार्थना पत्र को "ठिकाने" लगा दिया जाता है। दरोगा से शिकायत करने पर भी मदद नहीं मिलती।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पुश्तैनी जमीन से अवैध खनन के कारण खेत बंजर होते जा रहे हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। खेती-किसानी से परिवार पालने वाले ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि कांस्टेबल पवन व रूपेन्द्र ने गांव वालों को धमकी दी है कि "जिससे शिकायत करनी हो कर लो, अगर हमारी शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल भेज देंगे।"
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी DM कार्यालय में मिलकर लिखित शिकायत दी थी और मदद का आश्वासन मिला था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा प्रार्थना पत्र देकर बिल्हरका गांव में हो रहे अवैध खनन को तत्काल रुकवाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर जगतपाल पुत्र इन्द्रपाल सिंह, प्रद्युम सिंह पुत्र बलवान सिंह, जय सिंह पुत्र मटोला सिंह, सुमित सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह, कल्याण सिंह पुत्र रंजीत सिंह, धीरज सिंह पुत्र मान सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
युवा शक्ति को खेलों से नई दिशा दे रही हैं पूनम सिंह, क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभनेशनल न्यूज 1
-
जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनजागरूकता चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव