पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 15 views
पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रायबरेली पीयूष चन्द्र राय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है। निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के संचालन हेतु समय-सारिणी जारी की गई है।प्राप्त समय-सारिणी के अनुसार योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त एवं निदेशालय द्वारा चयनित संस्थाओं के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।योजना का लाभ ऐसे पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया जाएगा, जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय ₹1.00 लाख तक हो। इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर उपलब्ध लिंक अथवा obecomputertraining.upsdc.gov.
प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा वह किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहा हो।
ऑनलाइन आवेदन के उपरांत अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित उसकी दो प्रतियां जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली कार्यालय में 10 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होंगी। हार्ड कॉपी प्राप्त होने पर ही आवेदन मान्य माना जाएगा।
इसके उपरांत जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा चयन की कार्यवाही संपादित की जाएगी। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
सम्बंधित खबरें
-
युवा शक्ति को खेलों से नई दिशा दे रही हैं पूनम सिंह, क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभनेशनल न्यूज 1
-
जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनजागरूकता चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव