जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
-
By
Admin
Published - 17 June 2026 16 views
जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त बन्दियों के बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बन्दियों से उनके मुकदमे में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान इंटर्नशिप कर रहे छात्र/छात्राओं द्वारा बन्दियों के मामले व जेल मैनुअल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल जय सिंह यादव, इंटर्नशिप छात्र खुबैब रेहमान, अविका श्रीवास्तव, रीता यादव, उपकारापाल जनमेजय सिंह व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
युवा शक्ति को खेलों से नई दिशा दे रही हैं पूनम सिंह, क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभनेशनल न्यूज 1
-
जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनजागरूकता चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव