आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 16 views
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न
आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्रों के रूप में विकसित करने के किए जाए प्रयास- डीएम
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में निर्माणाधीन एवं उच्चीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति, गुणवत्ता एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप किया जाए तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षित भवन संरचना एवं बच्चों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्रों के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएं, ताकि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हो सके जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां भी कार्यों में विलंब या गुणवत्ता में कमी पाई जाए, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, पी०डी० डी०आर०डी०ए० मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेसम्बंधित खबरें
-
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क
-
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्नआंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल
-
रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न21 जून को रि-नीट परीक्षा 06 परीक्षा केन्द्रों