अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएम
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 6 views
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएम
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि मुहर्रम के त्यौहार को सकुशल, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 20 जून से 26 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाना है। जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल/शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमों का गठन किया है।जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क
-
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्नआंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल
-
रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न21 जून को रि-नीट परीक्षा 06 परीक्षा केन्द्रों