डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 19 June 2026 6 views
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होनी चाहिए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में विशेष रूप से जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के अंतर्गत नियमित रूप से वाटर टेस्टिंग कराई जाए, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां जल की गुणवत्ता को लेकर संदेह या आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर तत्काल वाटर टेस्टिंग कराई जाए और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समय-समय पर प्रगति की समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा आने पर उसका त्वरित समाधान कराया बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अधिशासी अधिकारी जल निगम (ग्रामीण) रणविजय सिंह, अधिशासी अधिकारी जल निगम (शहरी) अफजाल खान सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सम्बंधित खबरें
-
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क
-
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्नआंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल
-
रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न21 जून को रि-नीट परीक्षा 06 परीक्षा केन्द्रों