तहसील दिवस में किसान ने लगाई न्याय की गुहार, चकमार्ग खुलवाने की मांग
-
By
Admin
Published - 22 June 2026 19 views
तहसील दिवस में किसान ने लगाई न्याय की गुहार, चकमार्ग खुलवाने की मांग
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। तहसील समाधान दिवस में एक किसान ने सरकारी अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग पर हुए कथित अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को पुनः खुलवाने की मांग की है। पीड़ित किसान का आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार ने चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे उसके खेत तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार शुक्ल पुत्र अवधेश कुमार शुक्ल, निवासी भुवालपुर शिशनी, विकास खंड छतोह, थाना नसीराबाद, तहसील सलोन, जनपद रायबरेली ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम सभा के सरकारी अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग संख्या 1199 से 1466 तक मौजूद है, लेकिन पड़ोसी काश्तकार द्वारा ट्रैक्टर से जुताई कर उक्त चकमार्ग को अपने खेत में मिला लिया गया है।पीड़ित किसान का कहना है कि चकमार्ग बंद हो जाने के कारण उसे अपने खेत तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि खेत तक पैदल जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। किसान ने राजस्व विभाग से मौके पर पैमाइश कराकर चकमार्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को पुनः बहाल कराने की मांग की है।महेंद्र कुमार शुक्ल ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि चकमार्ग सार्वजनिक उपयोग का मार्ग है और इसे अवरुद्ध किए जाने से न केवल उन्हें बल्कि अन्य किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि तहसील प्रशासन एवं राजस्व विभाग इस शिकायत पर कितनी शीघ्रता से संज्ञान लेते हैं तथा पैमाइश कराकर चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में क्या कदम उठाते हैं। ग्रामीणों और किसानों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, ताकि सरकारी अभिलेखों में दर्ज मार्ग को पुनः बहाल कर पीड़ित किसान को राहत मिल सके।
सम्बंधित खबरें
-
ऊंचाहार के अरखा में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला CMO से कार्यवाही की मांगनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने तहसील समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
तहसील दिवस में किसान ने लगाई न्याय की गुहार, चकमार्ग खुलवाने की मांगनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -क
-
डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
डीएम ने डलमऊ गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षणव्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देशनेशनल न्यूज 1 र