डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 3 views
डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी - डीएम
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 शिकायतें आयी, 07 का मौके पर हुआ निस्तारण
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 48, पुलिस विभाग 04, विकास विभाग 06 व अन्य विभाग 05 कुल 63 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
डीएम ने डलमऊ गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षणव्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देशनेशनल न्यूज 1 र
-
डीएम-एसपी ने डलमऊ कैनाल पम्प हाउस का किया निरीक्षणकिसानों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्द
-
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क