डीएम-एसपी ने डलमऊ कैनाल पम्प हाउस का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 8 views
डीएम-एसपी ने डलमऊ कैनाल पम्प हाउस का किया निरीक्षण
किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज डलमऊ पम्प कैनाल के अंतर्गत स्थित पम्प हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पम्पों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया, जहां मौके पर 10 पम्प संचालित पाए गए। जिलाधिकारी ने पम्पों की कार्यक्षमता एवं संचालन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय से एवं पर्याप्त मात्रा में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान मौसम एवं कृषि कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी स्थिति में सिंचाई व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि डलमऊ पम्प कैनाल के माध्यम से किसानों के खेतों तक शीघ्र पानी छोड़ा जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का भी निरीक्षण किया तथा उसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय परिसरों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव भी महत्वपूर्ण है, इससे कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पम्प हाउस का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या समस्या को तत्काल दूर किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जल वितरण प्रणाली पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे, जिससे सभी किसानों को समान रूप से लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई सुशील यादव, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड शाहनवाज, तहसीलदार डलमऊ मंजरी सिंह सिद्दीकी सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंनेशनल न्यूज 1 रिपोर्
-
डीएम ने डलमऊ गंगा घाट का किया स्थलीय निरीक्षणव्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देशनेशनल न्यूज 1 र
-
डीएम-एसपी ने डलमऊ कैनाल पम्प हाउस का किया निरीक्षणकिसानों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्द
-
अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नजल जीवन मिशन की परियोजनाओं के क