20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर चला बुलडोजर,5 बच्चों की मां ने लगाया प्रधान पति व लेखपाल पर मारपीट-जातिसूचक गाली का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई आवास और कार्यवाही की गुहार
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 3 views
20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर चला बुलडोजर,5 बच्चों की मां ने लगाया प्रधान पति व लेखपाल पर मारपीट-जातिसूचक गाली का आरोप पीड़ित ने डीएम से लगाई आवास और कार्यवाही की गुहार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा अतर्रा तहसील के जमरेही गांव की रहने वाली सेवापति पत्नी दादूराम ने जिलाधिकारी बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 19 जून 2026 को बिना नोटिस दिए बुलडोजर से उसकी 20 साल पुरानी झोपड़ी और लोहे की दुकान तोड़ दी गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। अब वह 7 माह के बच्चे समेत 5 बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
शिकायती पत्र के अनुसार, सेवापति गाटा संख्या-938 की दो बिस्वा भूमि पर छप्पर बनाकर और लोहे के डिब्बे में पान, गुटका व ठंडा पानी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। उसका पति बीमार रहता है। उसके पांच बच्चे हैं जिनकी उम्र 12 साल, 10 साल, 6 साल, 4 साल और सबसे छोटे की 7 माह है।
पीड़िता का आरोप है कि उसने सरकारी आवास के लिए प्रधान सचिव से गुहार लगाई थी तो 20 हजार रुपये मांगे गए। रुपये न दे पाने पर उसने 25 फरवरी 2026 को जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया, संदर्भ संख्या-40017026003362। आरोप है कि इसके बाद प्रधान सचिव ने धमकी दी कि “लिस्ट में नाम आ गया है पर देखते हैं कौन आवास देता है, लखनऊ में ही आवास ले लो, अब तुम्हें इस जगह से भी बुलडोजर से तुड़वाकर ही दम लेंगे।”
शिकायत के मुताबिक 19 जून 2026 को दोपहर करीब दो बजे ग्राम प्रधान के पति सुभीत यादव, हल्का लेखपाल जमरेही, चौकी इंचार्ज पप्पू पुत्र छेदिया और खुरहण्ड की महिला पुलिस सहित चार पुलिसकर्मी बुलडोजर लेकर पहुंचे। आरोप है कि बिना नोटिस के छप्पर, लोहे का डिब्बा, कूलर, फ्रिज व गृहस्थी का सामान तोड़ दिया गया। विरोध करने पर प्रधान पति और लेखपाल ने जातिसूचक व अभद्र गाली दी। पीड़िता की बेटी पूजा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूरा सामान तहस-नहस कर परिवार को खुले में रहने को मजबूर कर दिया गया और धमकी दी गई कि दोबारा शिकायत की तो और बुरा हाल किया जाएगा। सेवापति ने डीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई और रहने के लिए आवास दिलाने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
ऊंचाहार के अरखा में कथित झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला CMO से कार्यवाही की मांगनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट स
-
भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने तहसील समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
तहसील दिवस में किसान ने लगाई न्याय की गुहार, चकमार्ग खुलवाने की मांगनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -क