ऊँचाहार में अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही की मांग,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 24 views
ऊँचाहार में अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही की मांग,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 ऊंचाहार तहसील रिपोर्ट- सचिन शर्मा
ऊँचाहार रायबरेली अलीगंज लखनऊ के कोचिंग संस्थान में अग्निकांड को संज्ञान में लेते हुए आज दिन बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रान्त (ABVP) के लालगज जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा ऊँचाहर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कार्यकर्ताओ द्वारा मांग की गई कि जिले में संचालित अवैध कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए व जो कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों को न पूरा करते हो उन पर कठोरतम कार्यवाही की जाए । ABVP जिला संयोजक कुँवर अभय सिंह ने कहा की क्षेत्र के समस्त कोचिंग संस्थानों की विशेष जांच कराई जाए और सभी संस्थाओं की पंजीकरण एवं वैधानिक दस्तावेजो का सत्यापन कराया जाए और अग्निशमन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए इसी प्रकार विद्यालयों के लिए स्वच्छ पेयजल शौचालय एवं मूलभूत सुविधाये अनिवार्य की जाए एवं सुरक्षा विहीन कोचिंग संस्थान व तहखानों में चल रहे स्टडी सेंटर पर जल्द से कार्यवाही हो जिससे विद्यार्थियों के जिंदगी साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके । ABVP लालगंज जिला मीडिया संयोजक सचिन शर्मा व ऊँचाहर तहसील संयोजक अनुराग चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सम्बंधित खबरें
-
भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायब