सलोन में सार्वजनिक मंच से चौथे स्तंभ पर ग़लत टिप्पणी, यूट्यूबर का कथित वीडियो वायरल, पत्रकारों में आक्रोश
-
By
Admin
Published - 06 July 2026 170 views
सलोन में सार्वजनिक मंच से चौथे स्तंभ पर ग़लत टिप्पणी, यूट्यूबर का कथित वीडियो वायरल, पत्रकारों में आक्रोश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के सलोन कस्बे स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित एक कार्यक्रम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच पर मौजूद यूट्यूबर संजय यदुवंशी द्वारा गाते हुए मीडिया जगत के संबंध में आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित रूप से उन्हें माइक पर "दो सौ रुपए में बिकने वाला दलाल मीडिया" कहते हुए सुना जा सकता हैवीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रायबरेली सहित आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों और विभिन्न पत्रकार संगठनों में नाराजगी देखी जा रही हैपत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की भाषा का प्रयोग पूरी पत्रकार बिरादरी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में मीडिया के प्रति गलत संदेश देती हैं और पत्रकारों के सम्मान को आघात पहुंचाती हैं।कई पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी वर्ग या पेशे के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं माना जा सकता।
सम्बंधित खबरें
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में न्याय की आस अधूरी फरियादियों ने उठाए व्यवस्था पर सवालनेशनल न्यूज १रायबरेली
-
40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठीरायबरेली जि
-
शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमनेशनल न्यूज 1 स
-
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, निष्पक्ष पत्रकारिता समाज का आईना : प्रतुल सिंहनेशनल न्यूज १रायबरेली