सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता, धान रोपाई पर संकट
-
By
Admin
Published - 10 July 2026 3 views
सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता धान रोपाई पर संकट
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
सलोन, रायबरेली। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही सलोन तहसील क्षेत्र के किसानों के सामने खाद और सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र की अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे धान की रोपाई का कार्य समय पर शुरू नहीं हो पा रहा है। किसान मजबूर होकर बरसात का इंतजार कर रहे हैं और उनका कहना है कि यदि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।किसानों का कहना है कि "बिना खाद और पानी के खेती संभव नहीं है।" एक ओर उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर परेशानी बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। कई स्थानों पर नहरों की स्थिति ऐसी है कि वे स्वयं ही प्यास से बेहाल दिखाई दे रही हैं।क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समय रहते नहरों में पानी उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इससे धान की रोपाई का महत्वपूर्ण समय निकलता जा रहा है और किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।किसानों ने जिलाधिकारी रायबरेली से मांग की है कि नहर विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर मुख्य एवं शाखा नहरों में पानी छोड़ा जाए, ताकि धान की रोपाई समय पर हो सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो खरीफ की पूरी फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग की है।फिलहाल सलोन तहसील क्षेत्र में खाद और पानी दोनों की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन और नहर विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता धान रोपाई पर संकटनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,सलो
-
आस्था चुनावी मंच की सजावट नहीं, करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक विश्वास हैनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट -सम्पादक
-
सलोन ब्लॉक परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधों का वितरणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो