डीएम की अध्यक्षता में हुआ पुरवा तहसील समाधान दिवस आयी 243 शिकायतें 32 का हुआ मौके पर निस्तारण
-
By
Admin
Published - 01 August 2026 11 views
डीएम की अध्यक्षता में हुआ पुरवा तहसील समाधान दिवस आयी 243 शिकायतें 32 का हुआ मौके पर निस्तारण
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव जनपद की पुरवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों को गंभीरता से सुना समाधान दिवस के दौरान कुल 243 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर किया गया और वास्तविक समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के बाद संतोषजनक निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई जाए।
सम्बंधित खबरें
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिल
-
आज तहसील मुख्यालय सलोन में किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील स