आज तहसील मुख्यालय सलोन में किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर
-
By
Admin
Published - 01 August 2026 31 views
आज तहसील मुख्यालय सलोन में किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासीके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलोन को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समितियों पर हो रही खाद की कालाबाज़ारी, अघोषित बिजली कटौती एवं नहरों में पर्याप्त पानी न छोड़े जाने जैसी गंभीर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।
किसान खाद के लिए परेशान है, खेतों को पानी नहीं मिल रहा और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। सरकार को इन जनसमस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर सलोन प्रभारी श्री अशोक शुक्ला जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी, शिवदर्शन पासी, रजवाड़ी प्रसाद, किरन निर्मल, निजाम अंसारी, तनवीर, मनीष सिंह, आदिल, लालजी, प्रेम तिवारी, रमेश वैश्य, सलाहू, आनंद सिंह, मनोज, शिवम, काजू भाई, बिजेंद्र पांडेय, प्रेम प्रकाश, शक्ति, अमन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिल
-
आज तहसील मुख्यालय सलोन में किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील स