सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजे शिवभक्ति के स्वर
-
By
Admin
Published - 03 August 2026 112 views
सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजे शिवभक्ति के स्वर
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
बगहा, सलोन। 3 अगस्त 2026 (सोमवार)। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोन (रायबरेली) में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर भगवान शिव की आराधना और भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने शिव भजनों, मनमोहक नृत्य एवं गीतिनाट्य की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरा परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के हरित पार्क में आकर्षक एवं विशालकाय शिवलिंग निर्मित किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। शिवलिंग के दर्शन एवं सजावट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सावन माह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की तथा ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन विज्ञान शिक्षक संचित गुप्ता द्वारा संपादित किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठकनेशनल न्यूज 1
-
सांप के डसने से हुई महिला की मौत झाड़ फूंक के चक्कर में फिर गई महिला की जान नेशनल न्यूज 1 उ
-
आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव को मिला प्रदेश में चौथा स्थाननेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौर