समाधान दिवस में पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, तीन वर्षों से मेड़बंदी न होने का लगाया आरोप
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 58 views
समाधान दिवस में पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, तीन वर्षों से मेड़बंदी न होने का लगाया आरोप
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली/सलोन। तहसील सलोन में आयोजित समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद से परेशान एक किसान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर कई बार शिकायत करने और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आज तक उसकी भूमि की मेड़बंदी नहीं कराई गई, जिससे वह पिछले तीन वर्षों से लगातार परेशान है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल गोविंद पुत्र रामराज, निवासी दुबहन, परगना व तहसील सलोन, जनपद रायबरेली, ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम कालीपुर में स्थित गाटा संख्या 201, 111 एवं 63 में है। उक्त भूमि की पत्थर नशब, निशानदेही एवं मेड़बंदी का कार्य 22 मई 2023 को राजस्व विभाग द्वारा कराया गया था।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद विपक्षी गुलाल पुत्र रामकिशोर, राजाराम पुत्र रामकिशोर, शत्रुघ्न पुत्र रामकिशोर तथा सत्यम पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम कालीपुर, परगना एवं तहसील सलोन, ने भूमि पर लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया तथा मेड़बंदी का कार्य भी नहीं होने दिया।बाल गोविंद का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार तहसील एवं जिला प्रशासन के समक्ष शिकायतें करता आ रहा है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने यह भी बताया कि विपक्षीगणों के विरुद्ध 25 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा भूमि की दोबारा मेड़बंदी नहीं कराई गई।इसी क्रम में 1 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित ने पुनः जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी भूमि की विधिवत मेड़बंदी कराए जाने तथा राजस्व अभिलेखों के अनुरूप कब्जा सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में विवाद और बढ़ सकता है। समाधान दिवस में अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब पीड़ित सहित क्षेत्र के लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
सम्बंधित खबरें
-
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठकनेशनल न्यूज 1
-
सांप के डसने से हुई महिला की मौत झाड़ फूंक के चक्कर में फिर गई महिला की जान नेशनल न्यूज 1 उ
-
आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव को मिला प्रदेश में चौथा स्थाननेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौर