कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक
-
By
Admin
Published - 04 August 2026 10 views
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
जगतपुर। श्रावण मास की आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी डीजे संचालकों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों से उनके प्रतिष्ठानों, उपकरणों और यात्रा के दौरान बुकिंग से संबंधित समस्त आवश्यक सूचनाएं प्राप्त की गईं। साथ ही, उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देशों एवं आदेशों से सभी संचालकों को विस्तार से अवगत कराया गया।
भड़कने या अश्लील गीतों पर प्रतिबंध: यात्रा के दौरान केवल धार्मिक एवं शांतिपूर्ण भजन ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार के भड़कने, अश्लील या आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जगतपुर थाने में डीजे संचालकों के साथ हुई बैठकनेशनल न्यूज 1
-
सांप के डसने से हुई महिला की मौत झाड़ फूंक के चक्कर में फिर गई महिला की जान नेशनल न्यूज 1 उ
-
आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव को मिला प्रदेश में चौथा स्थाननेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौर